आज हमने इस आर्टिकल में शरद ऋतु पर निबंध (Autumn season Essay in Hindi) लिखा है जिसमे हमने प्रस्तावना, महत्व, हानि, लाभ, और 10 लाइन आदि के बारे में बताया है।
प्रस्तावना (शरद ऋतु पर निबंध Autumn season Essay in Hindi)
शरद ऋतु को कुंवार या कार्तिक के नाम से भी जाना जाता है। शरद ऋतु भारत के चार ऋतुओ में से एक है। यह नवंबर से शुरू होकर मार्च माह तक चलती है। कम तापमान वाले सूर्य की रोशनी के कारण सर्दियों के दिन बहुत ही अच्छे और सुहाने होते हैं।
शरद ऋतु का महत्व (Importance of Autumn season in Hindi)
सर्दियां भारत मैं सबसे महत्वपूर्ण मौसम में से एक है, जो शरद संक्रांति पर शुरू होती है, हालांकि बसंत विष्णु बात पर खत्म होता है।
शरद ऋतु सभी ऋतु से अलग होता है, इसमें दिन बहुत छोटा और रात बहुत बड़ी होती है। सर्दियों में तापमान बहुत कम होने के कारण मौसम बहुत ठंडी हो जाती है। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े, स्वेटर, टोपी, कंबल, रजाई, आदि का इस्तेमाल करते हैं।
सुबह जब हम प्रातः काल उड़ते हैं तो हम देखते हैं कि पत्तों पर ओस की बूंदे पड़ी हुई होती है, जो मानो ऐसे दिखती है मानो मोती है और मोती के उन दानों को किसी ने उन पत्तों पर बिखेर दिया हो।
साथ ही इस मौसम में कई पेड़ पौधे के पत्ते भी झड़ना शुरू हो जाते हैं इसीलिए इस माह को पतझड़ का महीना भी कहा जाता है।
और पढ़ें: बसंत ऋतू पर निबंध
शरद ऋतु में मनाए जाने वाले त्यौहार Autumn Festival
बहुत से त्यौहार भी शरद ऋतु के मौसम में ही आते हैं जैसे दशहरा, नवरात्रि आदि।
शरद ऋतु का लाभ और हानि Advantages and Disadvantages of Autumn Season in Hindi
शरद ऋतु का लाभ Advantages of Autumn Season in hindi
शरद ऋतु में दिन बहुत छोटा और रात बहुत बड़ी होती है। शरद ऋतु में अनेक प्रकार की सब्जियां खाने को मिलती है जैसे पत्ता गोभी, सेम, मटर, आलू, गाजर, मूली, लौकी सब तरह की सब्जियां आने लगती है जिसका लोग खूब आनंद उठाते हैं और अपना सेहत बनाते हैं।
सर्दियों में हम लोग धूप के साथ-साथ चाय गर्म कॉफी सूप का आनंद लेते हैं और पिकनिक का भी मजा लेते हैं। इस ऋतु में कई प्रकार के फूल खिलते हैं जिससे देखने में हमारी पृथ्वी बहुत ही सुंदर लगती है।
छोटे बच्चे भी ठंड का मजा लेते हैं अपने मुंह से मुंह की भाप को निकाल कर मस्ती करते हैं उन्हें लगता है कि धुआं उनके मुंह से निकल रहा है। गुड़ और गन्ने शरद ऋतु की ही देन है जिसे खाकर हमारे शरीर में गर्मी पैदा होती है।
इस ऋतु की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, इस ऋतु में भूख अधिक लगती है और जो भी खाया जाता है वह जल्दी हजम हो जाता है। इसीलिए इस ऋतु को शक्ति संचयन का काल माना जाता है।
शरद ऋतु में कीटाणुओं का प्रकोप कम हो जाता है। ठंड की वजह से मच्छर भी मर जाते हैं और मक्खियों की संख्या भी घट जाती है। इस मौसम में लोग ज्यादातर स्वस्थ ही रहते हैं संक्रामक बीमारियों का असर भी कम रहता है।
शरद ऋतु के हानि Disadvantages of Autumn Season in hindi
शरद ऋतु में जन समुदाय को कई प्रकार के कार्य करने में असुविधा का सामना करना पड़ता है। कुहड़ी के कारण आवागमन बाधित होता है। वायुयान की उड़ाने रद्द कर दी जाती है।
वही ट्रेन का भी यही हाल होता है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम होने लगती है। शरद ऋतु में कोहरा और धुंध होने के कारण सड़कों में भीड़ और दुर्घटना का कारण बनती है।
किसान भी कुहड़ी और पाले से परेशान हो जाते हैं। उनकी फसलें ओले और पाले से नष्ट हो जाती है।
शरद ऋतु में अधिक कोहरा होने के कारण हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समय स्कूल 10:00 से 4:00 ताक कर दी जाती है।
दिसंबर और जनवरी अधिक ठंड वाले मौसम होते हैं, जिनके दौरान अधिक ठंडा मौसम होने के कारण हम बहुत अधिक परेशानी महसूस करते हैं।
सर्दियों का मौसम गरीबों के लिए बहुत अधिक परेशानियों का कारण बनता है, क्योंकि उनके पास गर्म कपड़े और रहेने के लिए पर्याप्त आवासों का अभाव रहता है।
पशु पक्षियों के लिए भी यह मौसम बहुत परेशानी का निर्माण करता है। पेड़ पौधे पर भी इसका बुरा असर पड़ता है शरद ऋतु के समय पेड़ पौधे बढ़ाना बंद कर देते हैं।
शरद ऋतु से बचने के लिए हमें गर्म कपड़े पहनने चाहिए और अपने घर पर ही रहना चाहिए तभी हम अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर सकते हैं।
और पढ़ें :ग्रीष्म ऋतू पर निबंध
शरद ऋतु की विशेषता Characteristics of Autumn Season
हम सर्दी के मौसम में अन्य मौसम की तुलना में बहुत से बदलाव देखते है:- जैसे लंबी रातें, छोटे दिन्,ठंड मौसम, ठंडी हवा, बर्फ का गिरना, तेज ठंडी हवाएं, ठंडी बारिश, घना कोहरा, धुंध, बहुत कम तापमान आदि।
मौसम की स्थिति और रूचि के अनुसार, लोग शरद ऋतु का आनंद कई तरीके से लेते हैं जैसे:- आइस स्केटिंग, आइस बाइकिंग, आइस हॉकी, स्नोबॉल फाइटिंग, स्नोमैन को बनाना, बर्फ घर आदि।
शरद ऋतु पर 10 लाइन 10 Line on Autumn season in Hindi
- शरद ऋतु भारत के चार ऋतु में से एक है इसे कुंवार और कार्तिक के नाम से भी जाना जाता है।
- यह नवंबर से शुरू होकर मार्च महीने तक चलती है।
- कम तापमान वाले सूर्य की रोशनी के कारण सर्दियों के दिन बहुत ही अच्छे और सुहाने होते हैं।
- दिसंबर और जनवरी माह में बहुत कड़ाके की ठंड पड़ती है।
- शरद ऋतु सभी ऋतु से अलग होता है इसमें दिन छोटा और रात बहुत बड़ी होती है।
- सर्दियों में तापमान बहुत कम होने के कारण मौसम बहुत ठंडी हो जाती है ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े, स्वेटर, टोपी, कंबल, रजाई आदि का इस्तेमाल करते हैं।
- शरद ऋतु में अनेक प्रकार की सब्जियां खाने को मिलती है जो हमारे सेहत के लिए अच्छा होता है।
- इस ऋतु में कई प्रकार के फूल भी खिलते हैं जिससे हमारा वातावरण बहुत ही सुंदर लगता है।
- इस ऋतु के सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस ऋतु में भूख ज्यादा लगती है और खाना जल्दी हजम होता है।
- इस मौसम में लोग ज्यादातर स्वस्थ रहते हैं संक्रामक बीमारियों का असर भी काम रहता है।
निष्कर्ष Conclusion
शरद ऋतु बहुत ही अच्छे और सुहाने होते हैं। अपनी सुंदरता और सुहाने पल के कारण शरद को ऋतु की रानी कहा गया है। यह था हमारा शरद ऋतु पर निबंध यदि आपको अच्छा लगा है तो आप ऐसे जानकारी पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।
धन्यवाद