इस लेख में इंदिरा गांधी के बारे में एक बेहतरीन निबंध लिखा गया है। यदि आप इंदिरा गांधी पर निबंध (Essay on Indira Gandhi in Hindi) की तलाश कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए बेहद सहायक हो सकता है।
Featured Image – Wikimedia
प्रस्तावना (इंदिरा गांधी पर निबंध Essay on Indira Gandhi in Hindi)
जब भारत गुलाम था तब कई स्वतंत्रता सेनानियों ने आजाद भारत का सपना देखा और देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।
इंदिरा गांधी ऐसी ही एक महान राजनीतिज्ञ थी, जिन्होंने भारतीय राजनीति में अपना वर्चस्व बुलंद करने के साथ पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है।
इंदिरा गांधी बचपन में अपने पिता और दादा मोतीलाल नेहरू की लाडली थीं। उनका इंदिरा नाम पंडित मोतीलाल नेहरु जी ने ही रखा था, जिसका अर्थ होता है शोभा।
जवाहरलाल नेहरू प्यार से इंदिरा को ‘प्रियदर्शनी’ कह कर पुकारा करते थे। एक राजनीतिक और आर्थिक रूप से कुशल परिवार में जन्म लेने से बचपन से ही इंदिरा का राजनीति की तरफ झुकाव अधिक रहा था।
इंदिरा की प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही संपन्न हुई। अपने विद्यालय की शिक्षा पूरी करने के बाद इंदिरा ने गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा बनाए गए शांतिनिकेतन में पढ़ाई की। 1937 में उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई विदेशों में की।
भारी बहुमत से जीतने के बाद इंदिरा को स्वतंत्र भारत का तीसरा प्रधानमंत्री बनाया गया। पूरे भारत में पहली बार एक महिला प्रधानमंत्री बनी जिससे उन्हें आयरन लेडी भी कहा जाता है। 1942 में इंदिरा गांधी का विवाह फिरोज गांधी से हुआ।
प्रारंभिक जीवन Early life of Indira Gandhi in Hindi
इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक अमीर घराने में हुआ था। उनके पिता का नाम जवाहरलाल नेहरु था।
भारत को आजादी दिलाने में जवाहरलाल नेहरू की भी भूमिका रही है। आजादी के बाद नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री बने।
क्योंकि इंदिरा का जन्म एक कुशल राजनीति वाले परिवार में हुआ था, इसलिए बचपन से ही उन्हें राजनीति में बहुत अधिक दिलचस्पी रही।
शिक्षा Indira Gandhi Education in Hindi
इंदिरा के पिता पंडित नेहरू अंग्रेजी के बहुत अच्छे ज्ञाता थे इसलिए इंदिरा गांधी की भी पकड़ अंग्रेजी में बहुत ही अच्छी थी। अंग्रेजी के अतिरिक्त किसी और भाषा में वह विशेष दक्षता नहीं प्राप्त कर सकीं।
1937 में इंदिरा ने लंदन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। इसके बाद उन्होंने कई अन्य देशों में रहकर अपनी शिक्षा पूरी की।
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने के दौरान उनकी अपने एक सहपाठी फिरोज खान से हुई जो एक मुस्लिम युवक थे।
राजनीतिक कैरियर Political Carrier of Indira Gandhi in Hindi
इंदिरा गांधी को लीडरशिप और राजनीतिक विचारधारा विरासत में प्राप्त थी। अपनी पढ़ाई पूरी करके 1941 में वह भारत वापस आई और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपना योगदान दिया।
1959 में इंदिरा गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। इंदिरा गांधी ने कांग्रेस पार्टी में रहकर देश के विकास में अपना बहुत योगदान दिया।
27 मई 1964 को पंडित नेहरू के निधन से वह बहुत आहत थी, परंतु साहस करके उन्होंने अपना कार्य जारी रखा और कुछ समय बाद चुनाव जीतकर सूचना और प्रसारण मंत्री बन गई।
पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद चुनाव में लाल बहादुर शास्त्री को प्रधानमंत्री बनाया गया। भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद अशांत माहौल को शांत करने के लिए ताशकंद समझौते के लिए शस्त्र जी को विदेश जाना पड़ा।
11 जनवरी 1966 को इसी समझौते के दौरान शास्त्री जी की हार्ट अटैक के कारण रहस्यमयी रूप से निधन हो गया।
भारत के प्रधानमंत्री की ऐसी असामयिक मृत्यु के बाद 24 जनवरी 1966 को इंदिरा गांधी चुनाव जीतकर भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी। इंदिरा गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन में बहुत सारे सराहनीय कार्य किए।
और पढ़े : एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध
इंदिरा गांधी के कार्य Works of Indira Gandhi in Hindi
इंदिरा गांधी को अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराया था।
इंदिरा गांधी 19 नवंबर 1917 से लेकर 13 अक्टूबर 1984 तक एक लंबे समय काल के लिए भारत की प्रधानमंत्री रही।
आजादी के बाद भारत इतना सक्षम नहीं था कि वह किसी दूसरे देश के साथ युद्ध कर सके किंतु इंदिरा गांधी की प्रभावी रणनीति के मार्गदर्शन से भारत ने कई युद्ध में जीत हासिल की थी।
इंदिरा गांधी ने अपने शासनकाल में बुद्धि तथा साहस से महत्वपूर्ण कार्य किए जैसे कि शीत युद्ध के दौरान रूस के आग्रह पर भारत ने श्रीलंका के बंदरगाह से अमेरिकी सेना को खदेड़ दिया था।
16 वर्ष तक भारत की प्रधानमंत्री रही इंदिरा गांधी को अपने पूरे राजनीतिक जीवन में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।
1971 में जिस प्रकार इंदिरा गांधी ने अपने अचूक निर्णय से रूस से मित्रता करके अमेरिका और ब्रिटेन को भी झुकने पर मजबूर कर दिया था जिसके लिए लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम होगी।
1975 में आपातकाल और 1984 में सिख दंगे जैसे कई घटनाओं के लिए गांधी परिवार की खूब आलोचना हुई थी। आज तक भारतीय राजनीति में यह बात ठंडी नहीं पड़ी है।
इंदिरा गांधी के नेतृत्व में 1971 में बांग्लादेश को आजादी दिलाने के लिए भारत ने रूस की सहायता से अमेरिका के सातवें बेड़ा और ब्रिटेन के ईगल जहाज को वापस जाने पर मजबूर कर दिया था। बाद में भारत के सामने पाकिस्तान के हजारों सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था।
निजी जीवन Personal life of Indira Gandhi in Hindi
इंदिरा गांधी का विवाह फिरोज खान से हुआ था। उनके दो बेटे संजय गांधी और राजीव गांधी थे। संजय गांधी सबसे बड़े बेटे थे इसलिए उन्हें पूरी संपत्ति का वारिस चुना गया था। लेकिन एक दुखद उड़ान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई।
इंदिरा गांधी के पुत्र राजीव गांधी 20 अगस्त 1944 से 21 मई 1991 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में आसीन रहे।
इसी दौरान उनका विवाह इटली की एक युवती एंटोनिया माइनो से हुआ जो आज के समय में सोनिया गांधी के नाम से जानी जाती हैं।
1975 से 1977 तक देश में आपातकाल की स्थिति रही। ऐसा कहा जाता है कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने अपने सरकार को बचाने के लिए यह आपातकाल पूरे देश में लगाया था।
श्रीमती इंदिरा गांधी ने उस समय भारत में पल रहे खालिस्तानी मोमेंट को खत्म करने के लिए ‘ब्लू स्टार ऑपरेशन’ चलाया था।
यह ब्लू स्टार ऑपरेशन गुरुद्वारे में होने के कारण बहुत लोगों को क्षति पहुंची थी, जिसके लिए लोग उनके विरोध में थे।
मृत्यु Indira Gandhi Death in Hindi
इंदिरा गाँधी के द्वारा चलाये गए कार्यक्रमों से खालिस्तानी सिखों का एक बड़ा वर्ग नाराज था। क्योंकि इंदिरा गाँधी ने भारत से खालिस्तानियों के एक बड़े वर्ग का सफाया करवाया था।
31 अक्टूबर 1984 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नई दिल्ली में सफदरगंज रोड पर स्थित उनके आवास पर उनके दो अंग रक्षकों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। जिसके बाद पूरे देश में सिख दंगे जैसे बहुत भयानक स्थिति हो गई।
इंदिरा गांधी पर 10 लाइन Best 10 Lines on Indira Gandhi in Hindi
- इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक अमीर घराने में हुआ था।
- विद्यालय की शिक्षा पूरी करने के बाद इंदिरा ने गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा बनाए गए शांतिनिकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई की।
- 1942 में इंदिरा गांधी का विवाह फिरोज गांधी से हुआ।
- 1975 में आपातकाल और 1984 में सिख दंगे जैसे कई घटनाओं के लिए गांधी परिवार की खूब आलोचना हुई थी।
- 1937 में इंदिरा ने लंदन केऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। इसके बाद उन्होंने कई अन्य देशों में रहकर अपनी शिक्षा पूरी की।
- इंदिरा गांधी को लीडरशिप और राजनीतिक विचारधारा विरासत में प्राप्त थी। अपनी पढ़ाई पूरी करके 1941 मैं वह भारत वापस आई और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपना योगदान दिया।
- लाल बहादुर शास्त्री के मृत्यु के बाद 24 जनवरी 1966 को इंदिरा गांधी चुनाव जीतकर भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।
- इंदिरा गांधी 19 नवंबर 1917 से लेकर 13 अक्टूबर 1984 तक एक लंबे समय काल के लिए भारत की प्रधानमंत्री रही।
- इंदिरा गांधी के नेतृत्व में 1971 में बांग्लादेश को आजादी दिलाने के लिए भारत में रूस की सहायता से अमेरिका के सातवें बेड़ा और ब्रिटेन के ईगल जहाज को वापस जाने पर मजबूर कर दिया था।
- भोपाल में स्थित मानव म्यूजियम का नाम बदलकर इंदिरा गांधी म्यूजियम कर दिया गया है।
निष्कर्ष conclusion
इस लेख में आपने इंदिरा गाँधी पर निबंध हिंदी में (Essay on indira Gandhi in the Hindi) पढ़ा। आशा है यह लेख आपको पसंद आया हो अगर यह लेख आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरुर करें।