महात्मा गांधी पर निबंध Essay on Mahatma Gandhi in Hindi

इस लेख में महात्मा गांधी पर निबंध (Essay on Mahatma Gandhi in Hindi) बड़े ही सरल शब्दों में प्रस्तुत किया गया है। अक्सर छोटी-बड़ी परीक्षाओं में महात्मा गांधी की जीवनी पर निबंध पूछ लिया जाता है।

यदि आप गांधी जी के ऊपर निबंध की तलाश कर रहे हैं तो आप सही स्थान पर हैं। आज हमने इस लेख मे महात्मा गांधी का प्रारंभिक जीवन, शिक्षा, आजादी मे योगदान, निजी जीवन, मृत्यु,तथा 10 लाइन के बारे मे लिखा है।

प्रस्तावना महात्मा गांधी पर निबंध (Essay on Mahatma Gandhi in Hindi)

भारत पर हजारों साल तक विदेशी आक्रमणकारियों का कब्ज़ा था। लेकिन स्वतंत्रता के बाद इसने कई देशों को पीछे छोड़कर प्रगति की है।

भारत को वीरों की भूमि इसीलिए कहा जाता है क्योंकि यहां पर ऐसे महान आत्माओं ने जन्म लिया है जिन्होंने कभी भी भारत माता का  मस्तक झुकने नहीं दिया।

स्वतंत्रता दिलाने में कई महापुरुषों ने अपना योगदान दिया है जिनके आदर्श को भारतवासी सदा याद करते हैं। उन्ही महापुरुषों में से महात्मा गाँधी भी एक हैं।

गांधी जी का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। इनके पिता ब्रिटिश राज्य में पोरबंदर रियासत के दीवान थे।

परिवार का वातावरण अत्यंत धार्मिक होने के कारण बाल गांधी का जीवन भी आध्यात्मिक ज्ञान से अछूता न रहा। जिसका प्रभाव आगे चलकर गांधी जी पर भी देखने को मिला।

महात्मा गाँधी का प्रारंभिक जीवन Early life of Mahatma Gandhi in Hindi

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में पश्चिम भारत के गुजरात राज्य में पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था।

उनके पिता का नाम करमचंद गांधी तथा माता का नाम पुतलीबाई था। गांधी जी के पिता सनातन धर्म की पंसारी जाति से ताल्लुक रखते थे। 

पुतलीबाई करमचंद गांधी की चौथी पत्नी थी जो स्वभाव से अत्यंत धार्मिक थी। वह हमेशा भगवान के छोटे बड़े व्रत रखा करती थी। घर में धार्मिक तथा शिक्षा का माहौल होने के कारण इसका असर बालक गांधी पर भी धीरे-धीरे पढ़ने लगा था।

गांधी जी पर बचपन से ही जैन परंपराओं का गहरा असर हो चुका था जिससे उनके स्वभाव में शाकाहार, आत्म शुद्धि, अहिंसा  तथा अन्य सद्गुणों की अधिकता देखने को मिलती थी।

करमचंद गांधी एक बेहद पढ़े लिखे व्यक्ति थे इसीलिए वह अपने पुत्र मोहनदास को भी एक शिक्षित व्यक्ति बनाना चाहते थे।

महात्मा गाँधी की शिक्षा Education of Mahatma Gandhi in Hindi

मोहनदास बचपन से ही एक सामान्य विद्यार्थी थे इसलिए उन्हें पढ़ाई में इतनी ज्यादा रुचि नहीं थी। पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ वे खेलकूद में भी इतने अच्छे नहीं थे। मोहनदास का विवाह बहुत कम उम्र में ही कस्तूरबा के साथ कर दिया गया था।

मोहनदास गांधी की प्रारंभिक शिक्षा पोरबंदर में ही संपन्न हुई उसके पश्चात मैट्रिक पास करने के बाद 1888 न्याय शास्त्र की पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड चले गए।

विदेश में रहकर भी गांधी कभी भी अपनी संस्कृति को नहीं भूले और हमेशा शाकाहार का पालन करते हुए अपनी शिक्षा को पूरा किया।

न्याय शास्त्र की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें बैरिस्टर की डिग्री प्राप्त हुई जो गुलामी के समय में भारतीयों के लिए अत्यंत कठिन कार्य था।

महात्मा गांधी का आजादी में योगदान Contribution of Mahatma Gandhi in freedom in Hindi

बैरिस्टर की पढ़ाई करने के बाद गांधीजी के एक भारतीय मित्र ने उन्हें कानूनी सलाह देने के लिए दक्षिण अफ्रीका बुलाया। दक्षिण अफ्रीका जाने के बाद गांधी जी को भारतीयों और काले लोगों पर हो रहे अत्याचारों को देखकर अत्यंत दुख हुआ।

गांधी जी ने एक बार स्वयं भी इस भेदभाव को महसूस किया था जब ट्रेन में उनकी बहस एक गोरे से हो गई थी। गांधी जी के पास प्रथम श्रेणी का टिकट था किंतु एक गोरे ने उनके प्रथम श्रेणी में बैठने पर आपत्ति जताई तथा जब गांधी जी ने इसका विरोध किया तो उन्हें ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया।

इस घटना के अलावा उनके साथ कई अन्य भेदभाव हुए। अफ्रीका में कई होटलों में भारतीय और काले लोगों का आना वर्जित कर दिया गया था।

अफ्रीका में गांधी को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जिससे उन्होंने काले लोगों और दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीयों को न्याय दिलाने का दृढ़ निश्चय कर लिया।

गांधी जी द्वारा दक्षिण अफ्रीका में आंदोलन चलाया गया जिसके बाद उनकी लोकप्रियता और पहचान पूरे विश्व में  बढ़ने लगी।

1914 में गांधीजी वापस अपने वतन भारत लौट आए। भारत लौटने के बाद उन्होंने जनसंपर्क शुरू किया  ससे भारतवासियों पर गांधी जी के विचारों का गहरा प्रभाव पड़ा।

गांधीजी का पहला आंदोलन 1918 में चंपारण सत्याग्रह और खेड़ा सत्याग्रह से शुरू हुआ। आगे चलकर गांधी जी ने कई बड़े आंदोलन किए जिससे ब्रिटिश सरकार बहुत चिंता में पड़ गई। 

उनकी विचारधारा से प्रभावित होकर आंदोलनकारियों द्वारा अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर के पास जलियांवाला बाग में रोलेट एक्ट  के विरोध में एक सभा आयोजित की गई थी।

अंग्रेज ऑफिसर जनरल डायर को जब इस बात का पता चला तो उसने बिना कुछ सोचे समझे 13 अप्रैल 1919 के दिन जलियांवाला बाग में आकर सभी लोगों को गोलियों से भून दिया जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। 

जलियांवाला बाग हत्याकांड से गांधीजी को बहुत बड़ा सदमा लगा। इस दुखद घटना के बाद गांधी जी ने अंग्रेजों के विरुद्ध असहयोग आंदोलन छेड़ दिया था।

इस आंदोलन के बाद गांधी जी भारत वासियों के बीच और भी लोकप्रिय बन गए थे। लेकिन 4 फरवरी 1922 में  चौरी चौरा कांड के कारण उन्हें आंदोलन वापस लेना पड़ा जिसका कई लोगों ने विरोध किया था।

1930 में गांधीजी तथा उनके साथियों द्वारा नमक पर लगाए गए अन्यायपूर्ण कानून को खत्म करने के लिए अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से दांडी मार्च किया गया।

1942 में उन्होंने अंग्रेजों  के खिलाफ ‘भारत छोड़ो’ का नारा प्रस्तुत किया तथा भारतीयों के लिए ‘करो या मरो’ का नारा दिया।

परिणाम स्वरूप अंग्रेजों को वापस लौटना पड़ा और 15 अगस्त 1947 के दिन भारत पूर्ण रूप से एक स्वतंत्र देश बन गया।

महात्मा गांधी का निजी जीवन Personal Life of Mahatma Gandhi in Hindi

महात्मा गांधी का विवाह कस्तूरबा गांधी के संग बाल्यावस्था में ही हो गया था। हरिलाल मोहनदास गांधी, मणिलाल मोहनदास गांधी, रामदास गांधी तथा देवदास गांधी इनके पुत्र थे।

अपने जीवन में एक महान राजनीतिज्ञ के साथ गाँधी कुशल बैरिस्टर, दार्शनिक, पत्रकार तथा एक अच्छे लेखक भी थे।

विदेशों में रहने के बावजूद भी गांधीजी अपनी मातृभूमि और संस्कृति को कभी नहीं भूले तथा हमेशा सत्य और अहिंसा का ही साथ दिया।

गांधीजी एक अच्छे बैरिस्टर थे उनके पास धन की कोई कमी नहीं थी किंतु भारत वासियों की दयनीय स्थिति को देखकर उन्होंने कपड़ों का त्याग कर खादी से बने सामान्य धोती धारण कर ली। उनकी सादगी ने भारतवासियों को पश्चिमी जीवनशैली को त्यागने पर मजबूर कर दिया था।

महात्मा गांधी को सर्वप्रथम महात्मा से संबोधित करने वाले व्यक्ति सुभाष चंद्र बोस थे। हालांकि सुभाष चंद्र  बोस तथा गांधीजी के बीच काफी मतभेद थे किंतु बॉस हमेशा से गांधी जी को एक मार्गदर्शक के रुप में मानते थे।

गांधीजी हमेशा अहिंसा का मार्ग अपनाते थे और वह हिंसा के हमेशा विरुद्ध खड़े रहते थे हम भले ही वह स्वतंत्रता के लिए ही क्यों न की जाए। 

भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और उधम सिंह की फांसी के कारण गरम दल के क्रांतिकारियों ने गांधी जी का प्रतिरोध भी किया गया था।

भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के लिए आज भी कई लोग गांधी जी को ही दोषी ठहराते हैं और उनकी निंदा करते हैं किंतु सत्य तो यह है कि गांधी जी ने पाकिस्तान बनने का पूर्ण विरोध किया था।

महात्मा गाँधी पर 10 लाइन Best 10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi

  1. महात्मा गाँधी को पूरी दुनियां में ख्याति प्राप्त है।
  2. मोहनदास गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 में हुआ था।
  3. इनका विवाह कस्तूरबा बाई  के साथ 14 वर्ष की उम्र में हुआ था।
  4. इंग्लैंड जाकर गाँधी ने बैरिस्टर की डिग्री प्राप्त की थी।
  5. गांधीजी हमेशा सत्य और अहिंसा का पालन करते थे।
  6. सुभाष चंद्र बोस ने सर्वप्रथम मोहनदास गांधी को महात्मा कह कर संबोधित किया था।
  7. गोपाल कृष्ण गोखले को गांधीजी अपना गुरु मानते थे। 
  8. आजादी में गांधीजी के योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपिता का पद दिया गया।
  9. पहली बार इन्होंने ही अंग्रेजो के खिलाफ भारत छोड़ो का नारा दिया था।
  10.  23 जनवरी 1948 के दिन नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी।

महात्मा गाँधी की मृत्यु Gandhi ji Death in Hindi

30 जनवरी 1948 को गांधी जी जब नई दिल्ली के बिड़ला भवन में चहलकदमी कर रहे थे उसी समय नाथूराम गोडसे नामक एक व्यक्ति ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

यह दिन पूरे भारत के लिए एक काला दिन साबित हुआ था। गांधी जी की मृत्यु की सूचना जवाहरलाल नेहरू ने रेडियो के माध्यम से भारत वासियों को दिया था।

निष्कर्ष Conclusion

इस लेख में आपने महात्मा गांधी पर निबंध (Essay on Mahatma Gandhi in Hindi) पढ़ा।आशा है यह निबंध आपको जानकारी से भरपूर लगा हो। यदि यह निबंध आपको अच्छा लगा हो तो लाइक और शेयर जरूर करें। 

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.