पुलिस पर निबंध Essay on Police in Hindi

क्या आप पुलिस पर पर निबंध (Essay on Police in Hindi) पढ़ना चाहते हैं? अगर हां तो यह लेख आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में पुलिस क्या है तथा उसके प्रकार और कार्य को बेहद सरल रूप से समझाया गया है। निबंध केंद्र में पुलिस पर 10 बेहतरीन लाइनें इस लेख को और भी आकर्षक बनाती हैं।

प्रस्तावना (पुलिस पर निबंध Essay on Police in Hindi)

किसी भी देश की शासन प्रणाली को सुचारू रूप से चलाने के लिए वहां पर न्याय व्यवस्था की आवश्यकता पड़ती है। जिसके लिए पुलिस और अन्य प्रशासन आयोग का गठन किया जाता है।

न्याय व्यवस्था को बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित के लिए पुलिस का गठन किया जाता है। जिन्हें हर नगर, शहर, जिलों में व्यवस्थित रूप से तैनात किया जाता है।

किसी भी देश में अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के लोगों की मौजूदगी होती है। अच्छे लोगों के हकों को सुरक्षित रखकर बुरे लोगों को नियम कानून के अंतर्गत व बलपूर्वक रोकने की जिम्मेदारी पुलिस पर ही होती है।

देश को बाहर से सुरक्षित रखने के लिए सेना का उपयोग किया जाता है तथा अंदर से सुव्यवस्थित रुप से सुरक्षित रखने के लिए पुलिस आयोग की मदद ली जाती है।

भारत जैसे विशाल देश में पुलिस की आवश्यकता और भी ज्यादा होती है क्योंकि यहां पर आए दिन बदमाश और अन्यायी लोग अपना उल्लू सीधा करने की फिराक में रहते हैं।

लेकिन आज अधिकतर लोगों के मस्तिष्क में पुलिस के रूप में एक भयकारक छवि बन चुकी है जिसके कारण कुछ स्वार्थी और अभिमानी लोग पुलिस की वर्दी पहन कर खुद को सर्वेसर्वा मानने लगते हैं।

पुलिस क्या है? What is Police in Hindi?

पुलिस एक फ्रेंच और अंग्रेजी शब्द है जिसका हिंदी में अर्थ होता है “आरक्षक”। सरल शब्दों में अपराधी गतिविधियों को रोकने और अपराधियों को पकड़ने के लिए स्थापित किए गए एक विभाग को पुलिस कहते हैं।

शाब्दिक अर्थ के रूप में पुलिस 6 शब्दों का एक समूह है जिसके अलग अलग मायने निकलते हैं। 

पी+ओ+एल+आइ+सी+ई = पुलिस

  • पी : पोलाइट (विनम्र)
  • ओ : ओबिडियंट (आज्ञाकारी)
  • एल : लायल (वफादार)
  • आई : इंटेलीजेंट (बुद्धिमान)
  • सी : कॉन्फीडेंट (विश्वास से भरा)
  • ई : इनरजेटिक (ऊर्जावान)

आम लोगों में से चुनकर और ट्रेनिंग देकर ऐसे लोगों को तैयार किया जाता है जिनके अंदर चपलता, बुद्धि और कुशलता भी हो।

इन्हें एक खास तरह की पोशाक दी जाती है जिससे इनके काम में भी अड़चन न हो और पोशाक के कारण इन्हें अपनी पहचान बताने की जरूरत भी न पड़े।

पुलिस के प्रकार Types of Police in Hindi

जिस प्रकार किसी भी देश का सर्वोच्च नागरिक एक राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री होता है तथा उसके अंतर्गत उसका मंत्रिमंडल होता है ठीक इसी प्रकार पुलिस आयोग में भी तरह-तरह के पद होते हैं। कुशलता के आधार पर लोगों को यह पद सौंपे जाते हैं।

पुलिस के मुख्यतः 12 प्रकार होते हैं और पहचान के लिए इन्हें कंधे पर अलग तरह के बैजेस दिए जाते हैं जो इनके काम के आधार पर घटते और बढ़ते रहते हैं।

  1. पुलिस कांस्टेबल
  2. हेट कांस्टेबल
  3. असिसटेंट सब इंसपेक्टर (ASI)-
  4. सब इंस्पेक्टर (SI) –
  5. इंस्पेक्टर (TI)
  6. डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP)
  7. एडीशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP)
  8. सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) 
  9. सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) 
  10. डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DIG) 
  11. इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP)
  12. डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (DGP)

उपरोक्त पुलिस के प्रकार में कॉन्स्टेबल यह सबसे छोटी पोस्ट और डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस यह सबसे बड़ी पोस्ट मानी जाती है। किसी भी कार्यक्रम को अंजाम देने के लिए पुलिस वालों को बड़े होने के अधिकारियों से आज्ञा लेनी पड़ती है।

पुलिस के कार्य Works of Police in Hindi

पुलिस के मुख्य कार्यों में अपराध को रोकना और अपराधियों की पहचान करना व उन्हें गिरफ्तार करना शामिल होता है। 

इसके अलावा भी खास अवसरों, त्योहारों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और चुनाव जैसे अवसरों पर इन्हें विशेष तौर पर सतर्क रहने की आवश्यकता होती है।

यातायात नियंत्रण के लिए एक खास पुलिस बल तैनात किया जाता है जिसे ट्रैफिक पुलिस भी कहते हैं। इनकी भूमिका सड़क पर आवागमन करते वाहनों और लोगों को नियम पूर्वक व सुरक्षित रूप से यात्रा करवाना होती है।

साथ ही स्थानीय नागरिकों, संगठनों और रह रहे परिवारों के बारे में जानकारी रखना और उनके साथ प्रेम पूर्ण संबंध रखकर असामाजिक तत्व और घटनाओं के बारे में जानकारी रखना भी पुलिस वालों के मुख्य कामों में से एक है।

इसके अलावा राजनीतिक सूचनाओं के आधार पर राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा करना और उनके आवागमन के बीच तमाम दिक्कतों को अटकाना भी पुलिस बल का ही काम है।

समाज के सभी धर्मों- संप्रदायों और वर्गों के लोगों के बीच सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जरूरी प्रयास करना भी पुलिस वालों के कामों में शामिल होता है।

पुलिस वालों के मुख्य कार्य में ऐसे असामाजिक तत्वों को रुकना भी होता है जो मादक द्रव्य विक्रय, कालाबाजारी और प्राकृतिक तथा सांस्कृतिक विरासतों को नुकसान पहुंचाते हैं।

लोगों की सुरक्षा करना और भारतीय संविधान के अनुसार न्याय प्रणाली बनाए रखना यह दुनिया की सबसे मुश्किल कामों में से एक माना जाता है जिसका पूरा श्रेय सुरक्षाकर्मियों को ही दिया जाना चाहिए।

पुलिस की भूमिका Role of Police in Hindi

किसी भी राष्ट्र की सुरक्षा में उनके सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। जैसे कि जल में सुरक्षा करने के लिए नौसेना तथा आकाश में सुरक्षा करने के लिए वायु सेना और जमीन पर सुरक्षा करने के लिए थल सेना होती है वैसे ही देश के अंदर शांति कायम करने और सुरक्षा मुहैया करवाने की जिम्मेदारी पुलिस की होती है।

अगर कुछ ही घंटों के लिए पुलिस प्रशासन काम करना बंद कर दे तो असामाजिक तत्वों द्वारा उत्पात मचाकर राष्ट्र को आर्थिक और मनोवैज्ञानिक तौर पर नुकसान पहुंचाया जाता है। इसलिए किसी भी देश के लिए वहां की पुलिस की भूमिका बहुत ही ज्यादा होती है।

पुलिस को भारतीय संविधान के द्वारा आम नागरिकों से थोड़े ज्यादा अधिकार दिए जाते हैं ताकि उन अधिकारों का प्रयोग कर न्यायिक अक्षुणता बनाए रखें।

इसलिए कहा जा सकता है की किसी भी देश में वहां की न्याय व्यवस्था और पुलिस की भूमिका एक नींव की तरह होती है जिस पर एक समाज उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। 

पुलिस का इतिहास History of Police in India

प्राचीन समय में राजा महाराजाओं के पास कुशल सैनिक हुआ करते थे जो राज्य में न्याय व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देते थे। अंग्रेजों के समय में पुलिस बल की व्यवस्था ने विकास किया जो आज तक उपयोग में लिया जा रहा है।

भारत के वर्तमान पुलिस शासन के जन्मदाता लॉर्ड कार्नवालिस को माना जाता है। थाने में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एक विशेष दायित्वों का पालन होता है और सन 1861 के पुलिस एक्ट के तहत भारत के हर प्रदेशों में पुलिस को स्थापित किया गया है।

हिंदू ग्रंथों में “दंडधारी” शब्द का प्रयोग आता है। अर्थशास्त्र के महान ज्ञानी आचार्य चाणक्य ने भी सुरक्षा बल पर अनेकों कृतियां बनाई है जिसमें इनके प्रयोग और व्यवस्था को सरल रूप से समझाया है।

 पुलिस पर 10 वाक्य Few Lines on Police in Hindi

नीचे पढ़ें पुलिस पर कुछ महत्वपूर्ण 10 वाक्य-

  1. न्याय व्यवस्था को बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित के लिए पुलिस का गठन किया जाता है।
  2. किसी भी राष्ट्र को अंदर से सुरक्षित करने के लिए पुलिस आयोग का गठन किया जाता है।
  3. वर्तमान पुलिस की परिभाषा प्राचीन हिंदू धर्म ग्रंथों में देखने को मिलती है जिसे दंडधारी के नाम से जाना जाता था।
  4. दुनिया की सबसे बेहतरीन पुलिस प्रणाली स्कॉटलैंड यार्ड की मानी जाती है।
  5. मुंबई पुलिस को दुनिया की दूसरी सबसे बेहतरीन पुलिस प्रणाली मानी जाती है।
  6. पुलिस के पास आम नागरिकों के मुकाबले कुछ ज्यादा हक और कर्तव्य होते हैं।
  7. पुलिस के सबसे निचली पद को कॉन्स्टेबल और सबसे ऊपरी पद को डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस होता है।
  8. भारत के वर्तमान पुलिस शासन के जन्मदाता लॉर्ड कार्नवालिस को माना जाता है।
  9. सन 1861 के पुलिस एक्ट के तहत भारत के हर प्रदेशों में पुलिस को स्थापित किया गया है।
  10. पुलिस प्रणाली मुख्य रूप से भारतीय दंड संहिता के आधार पर गुनहगारों को सजा देती है।

निष्कर्ष Conclusion

 इसलिए इसमें आप ने पुलिस पर निबंध (Essay on Police in Hindi ) पढ़ा। आशा है या निबंध आपको पसंद आया हो। अगर यह लेख आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.