गणतंत्र दिवस पर निबंध Essay on Republic Day in Hindi (1000W)

आज हमने इस लेख में गणतंत्र दिवस पर निबंध Essay on Republic Day in Hindi 1000 शब्दों में लिखा है। जिसमें हमने प्रस्तावना, ऐतिहासिक महत्व, कैसे मनाते हैं, और गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन के बारे में बताया है।

पढ़ें: 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस पर भाषण

प्रस्तावना (गणतंत्र दिवस पर निबंध Essay on Republic Day in Hindi)

हमारे देश में अनेक पर्व मनाए जाते हैं। जिनमें से कुछ राष्ट्रीय पर्व भी होते हैं। गणतंत्र दिवस भारत का सर्व सिरोमणी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है।

15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था और 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। इसीलिए 26 जनवरी का दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सही अर्थों में कहे तो स्वतंत्रता का आरम्भ इसी दिन हुआ था। देश में चारों ओर ख़ुशियाँ और उत्साह की लहर दौड़ गई थी।

ऐतिहासिक महत्व Historical significance in Hindi

ऐतिहासिक दृष्टि से हमारा भारत देश 26 जनवरी 1950 को पूर्णतः स्वतंत्र हुआ, क्योंकि इसी दिन हमारा संविधान पूर्णतः लागू हुआ था।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाए जाने से पहले 26 जनवरी को प्रतिज्ञा दिवस के रूप में मनाया गया था। 26 जनवरी 1929 के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर के अधिवेशन में देश के लिए पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्ति की प्रतिज्ञा की थी और कहा था, जब तक हमारे देश में हमारा राज्य नहीं होगा, हमारा अंग्रेजों से संघर्ष जारी रहेगा।

क्या आपको पता है जवाहरलाल नेहरू जी ने अधिवेशन में अंग्रेजों को ललकारा था और भारत देश को स्वतंत्रता दिलाने का प्रण लिया था। इसी प्रतिज्ञा का स्मरण करने के लिए हम प्रतिवर्ष 26 जनवरी को प्रतिज्ञा दिवस या गणतंत्र दिवस के रुप में मनाते चले आ रहे हैं।

इस दिन ही गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के नव निर्वाचित राष्ट्रपति देश-रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद को संपूर्ण अधिकार सौंप दिया था। अतः लोगों को समझ आया भारत का गौरव हमारा गौरव है, भारत की आजादी हमारी स्वतंत्रता है। हम सबको स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रतिज्ञा करना चाहिए।

26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) का इतिहास History of 26 January (Republic Day) in Hindi

26 जनवरी 1950 के दिन भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी ने, इक्कीस तोपों की सलामी के साथ तिरंगा झंडा को फहराया और भारतीय गणतंत्र की ऐतिहासिक जन्म की घोषणा की थी। 

अंग्रेजों के शासनकाल से छुटकारा पाने के 894 दिन बाद हमारा देश स्वतंत्र राज्य बना। तब से लेकर आज तक भारतवासी पूरे हर्ष और उल्लास के साथ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।

भारत के शूरवीरा क्रांतिकारियों ने इसे 1950 में इसे एक गणतंत्र के रूप में साकार किया। तब से धर्म निरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य भारत का निर्माण हुआ और यह एक सफल ऐतिहासिक घटना बन गई। 

31 दिसंबर 1931 की मध्य रात्रि में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर सत्र के दौरान राष्ट्र को सफल बनाने की योजना तैयार की गई। इस सत्र की अध्यक्षता पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी।

बैठक में बैठे सभी क्रांतिकारियों ने अँग्रेज़ शासन से भारत को स्वतंत्र कराने के लिए 26 जनवरी 1930 को एक ऐतिहासिक पहल बनाने की योजना बनाई। भारत के शूरवीरो ने बहुत प्रयास किए और उसमें सफलता भी हासिल की और भारत सचमुच एक स्वतंत्र देश बन गया। उसके बाद भारतीय संविधान की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई। इसमें भारतीय नेताओं और अँग्रेज़ कैबिनेट मिशन ने भाग लिया। 

भारत को एक संविधान देने में कई प्रकार की वाद-विवाद, झगड़े, चर्चे, सिफारिश हुए। कई बार संशोधन करने के बाद भारतीय संविधान को एक अंतिम रूप दिया गया। जो 3 वर्ष बाद यानि 26 जनवरी 1949 को आधिकारिक रूप से अपनाया गया। इस अवसर पर डॉ राजेंद्र प्रसाद ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 

26 जनवरी 1949 को भारत एक स्वतंत्र राज्य घोषित हो चुका था। लेकिन 20 जनवरी 1950 को एक सच्ची भावना उत्पन्न हुई जिसके फलस्वरूप स्टेडियम जाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और इस तरह 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ। 

तब से लेकर आज तक हम भारतवासी इसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष भारत अपना 73 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। भारतीय नागरिकों के लिए यह बहुत ही खुशी और सम्मान का दिन होता है। लोग इस दिन एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हैं।

26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) कैसे मनाते हैं? How to Celebrate 26 (January Republic) Day in Hindi?

26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस का आजादी के जश्न मनाया जाता है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।  

फिर देश के प्रधानमंत्री वहां पर बने सलामी मंच पर बैठते हैं। राष्ट्रपति को सलामी देने के लिए सेना के तीनों अंगों के जवान विभिन्न क्षेत्रों में बैंड बाजे के साथ आते हैं। 

उसके बाद राष्ट्रपति के सामने भारतीय सेना के जवान अस्त्र-शस्त्र, साज सामान, लड़ाकू विमान का भी प्रदर्शन करते हैं। स्कूलों में बच्चे 26 जनवरी के दिन विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हैं और जुलूस भी निकालते है।

विभिन्न राज्यों में भी झांकी निकाली जाती है। स्कूलों में बच्चे राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र झंडा फहराते हैं। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन जगह-जगह में तिरंगा झंडा फहराया जाता ह। इस दिन कार्यक्रम भी होते हैं। 

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन बच्चे स्कूलों में कई कार्यक्रम पेश करते हैं जैसे डांस, गीत ,भाषण ,कविता ,झांकी, आदि। कार्यक्रमों के अनुसार इनाम वितरण भी होता है। उसके बाद भारत माता की आज़ादी की खुशी में मिठाई वितरण होता है। 

इस तरह 26 जनवरी को हर्ष और उल्लास के साथ पूरे भारत वर्ष में गणतंत्र दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।

26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर 10 वाक्य Few Line on 26 January Republic Day in Hindi

  1. भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
  2. 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ।
  3. इस दिन भारत देश को गणराज्य का दर्जा प्राप्त हुआ।
  4. भारत देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
  5. इस दिन दिल्ली में थल सेना, वायु सेना, और नौसेना द्वारा परेड निकाली जाती है।
  6. इस दिन देश के सभी स्कूलों, कॉलेजों में भी विद्यार्थियों के लिए परेड, भाषण, गायन, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
  7. गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है।
  8. इस दिन देश अपने महान नायकों को याद करता है।
  9. गणतंत्र दिवस हमें देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का प्रेरणा देता है।
  10. अंततः हमारा कर्तव्य है कि, देश के विकास में हम अपना योगदान ज़रूर दे।

निष्कर्ष Conclusion

आप सभी ने इस लेख से जाना कि गणतंत्र दिवस भारत के लिए कितना महत्वपूर्ण दिन है। साथ ही हमने यह भी बताया कि गणतंत्र दिवस का उत्सव कैसे मनाया जाता है और भारतीयों के लिए यह कितना महत्व रखता है।

इस के अनोखे इतिहास के बारे में भी हमने इस लेख में जानकारी दिया। आशा करते हैं आपको भारत के गणतंत्र दिवस पर निबंध (Essay on Republic Day in Hindi) पसंद आया होगा। आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट के माध्यम से हमें जरूर बताएं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.