भारत में ऋतु के प्रकार पर निबंध Essay on Types of Seasons in India (Hindi)

आज हम इस आर्टिकल में भारत में ऋतु के प्रकार पर निबंध Essay on Types of Seasons in India (Hindi) विस्तार से बताया है जिसे विद्यार्थी अपने परीक्षा निबंध के रूप में भी मदद ले सकते हैं।

तो आइए अब हम आपको बताते हैं भारत में ऋतु के प्रकार क्या-क्या हैं –

प्रस्तावना Introduction (भारत में ऋतु के प्रकार पर निबंध)

भारतीय पंचांग के अनुसार छह प्रकार की ऋतुए होती है। और बसंत ऋतु को इन सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है। भारत का मौसम अन्य देशों से बहुत अलग है। इसका मौसम हमेशा बदलते रहता है। 

6 प्रकार की ऋतुए जिनके नाम हैं:- बसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत, और शीत ऋतु। इन सभी का एक अलग ही अनुभव और महत्व होता है।

कई देशों में या तो साल भर बहुत ज्यादा गर्मी होती है या बहुत ही ज्यादा ठंड होती है लेकिन भारत में हर दो-तीन महीने में  मौसम बदलते रहते हैं जिसका एक अलग ही आनंद होता है। 

जिससे किसानों को भी मदद मिलता है और हमारा वातावरण स्वच्छ रहता है यहां पर कई प्रकार के जीव जंतु पाए जाते हैं जो दुनिया में और कहीं भी नहीं पाए जाते।

भारतीय ऋतु के छह पौराणिक नाम 6 Mythological Name of the Indian season

  1. बसंत ऋतु -चैत्, वैशाख
  2. ग्रीष्म ऋतु -ज्येष्ठ, आषाढ़
  3. वर्षा ऋतु – श्रावण, भादों
  4. शरद ऋतु – क्वार, कार्तिक
  5. हेमंत ऋतु – अगहन, पूस
  6. शीत ऋतु – माघ, फाल्गुन  

भारत के ऋतु के नाम और जानकारी Names and information of the seasons of India

1. बसंत ऋतु  (चैत्, वैशाख) Spring Season in Hindi 

बसंत ऋतु को अंग्रेजी में Spring season कहा जाता है। बसंत ऋतु सबसे सुहानी ऋतु में से एक  होती है क्योंकि इस दिनों ना तो ज्यादा ठंड पड़ती है और ना ही ज्यादा गर्मी पड़ती है।

इसीलिए इस ऋतु को ऋतुओ का राजा कहा जाता है। इन दिनों प्रकृति में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलते हैं।

बसंत ऋतु जीवन में बहुत सारी ख़ुशियाँ और राहत लेकर आती है।बसंत ऋतु सदियों के मौसम के बाद और गर्मियों के मौसम से पहले मार्च, अप्रैल और मई के महीने में आती है। कोयल, पक्षी गाना -गाना शुरू कर देते हैं सभी लोग मीठे आम खाकर आनंद लेते हैं।

प्रकृति में सभी जगह फूलों की खुशबू भरी हुई होती है । क्योंकि इस ऋतु में फुल खिलना शुरू हो जाते हैं। पेड़ों पर नए-नए पत्ते आना शुरू हो जाते हैं, आसमान में काले बादल छाए रहते हैं, कल कल करती नदियां बहती है। 

बसंत ऋतु भारत का सबसे लोकप्रिय मौसम है। इस मौसम के दौरान कुछ मुख्य त्योहार भी आते हैं जैसे मकर संक्रांति, पोगल, बसंत पंचमी, होली, रामनवमी आदि।

2. ग्रीष्म ऋतु (ज्येष्ठ आषाढ़) Summer Season in Hindhi 

ग्रीष्म ऋतु साल का सबसे गर्म मौसम है। यह 15 अप्रैल से शुरू होकर 15 जुलाई तक रहती है। ग्रीष्म ऋतु को ज्येष्ट  या आषाढ़ के नाम से भी जाना जाता है ।ग्रीष्म ऋतु के दौरान दिन बड़े और रात छोटी होती है। 

इस मौसम में चलने वाली हवा को लू कहते हैं। नदियों, तालाबों, और झीलों आदि का पानी सुखकर कम होने लगता है।ग्रीष्म ऋतु में गर्मी की वजह से विषैले कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। 

ग्रीष्म ऋतु गरीबों के लिए वरदान होती है क्योंकि वह जहां चाहे सो सकते हैं।गर्मी से मनुष्य के जीवन में बहुत अधिक लाभ भी होते है। यदि गर्मी   पड़ती है तो वर्षा भी अधिक होती  है।

ग्रीष्म ऋतु में आम, खरबूजा, खीरी, ककड़ी, तरबूज, आदि खाने को मिलता है। ग्रीष्म ऋतु के मुख्य त्योहार हैं जैसे:- महावीर जयंती, बैसाखी, बुद्ध पूर्णिमा आदि।

3. वर्षा ऋतु– (श्रावण, भादो) Rainy season in Hindi 

भारत के सभी ऋतु में वर्षा ऋतु एक अनुपम ऋतु है। यह हर साल गर्मी के मौसम के बाद जुलाई से शुरू होकर सितंबर महीने तक रहती है। गर्मी के मौसम में तापमान अधिक होने के कारण जैसे महासागर नदी आदि भाप के रूप में बादल बन जाते हैं और बादल आपस में घर्षण करते हैं।

साथ ही इससे बिजली गिरती है और बारिश होती है। बड़े-बड़े कवियों के द्वारा वर्षा ऋतु पर अच्छी-अच्छी कविताएं भी लिखी गई है।

यह ऋतु संसार को जीवन देती है, प्यासे को पानी देती है, और मां की तरह सभी पृथ्वी के जीवों का पालन पोषण करती है। भारत में ग्रीष्म ऋतु के ठीक बाद वर्षा ऋतु का आगमन होता है। 

इसके प्रभाव से प्रकृति लहलाह उड़ती है। वर्षा ऋतु के मुख्य त्योहार हैं:-शिवरात्रि, आषाढ़ अमावस्या, जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा, देवशयनी एकादशी, चतुर्मास व्रत नियम, गुरु पूर्णिमा, सावन सोमवार व्रत, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, कजरीतीज। श्री कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे त्यौहार मनाये जाते है।

4. शरद ऋतु – (क्वार, कार्तिक) Autumn season in Hindi 

सर्दियां भारत मैं सबसे महत्वपूर्ण मौसम में से एक है, जो शरद संक्रांति पर शुरू होती है, हालांकि बसंत विष्णु बात पर खत्म होता है।

शीत ऋतु सभी ऋतु से अलग होता है, इसमें दिन बहुत छोटा और रात बहुत बड़ी होती है। सर्दियों में तापमान बहुत कम होने के कारण मौसम बहुत ठंडी हो जाती है। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े, स्वेटर, टोपी, कंबल, रजाई, आदि का इस्तेमाल करते हैं। 

सर्दियां भारत मैं सबसे महत्वपूर्ण मौसम में से एक है, जो शरद संक्रांति पर शुरू होती है, हालांकि बसंत विष्णु बात पर खत्म होता है।

शरद ऋतु में मनाए जाने वाले त्यौहार हैं जैसे:- दशहरा, दीपावली।

5. हेमंत ऋतु -(अगहन,पूस) Pre-Winter season in Hindi 

हेमंत ऋतु नवंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होकर जनवरी के दूसरे हफ्ते तक रहती है। इसे अगहन  और पुरुष के नाम से भी जाना जाता है। हेमंत ऋतु में बहुत ज्यादा ठंड होती है। 

हेमंत ऋतु के समय हम गर्म पानी से नहाते हैं, गर्म कपड़े पहनते हैं, और धूप अच्छी लगती है।

हेमंत के समय मौसम बहुत ही सुहानी होता है। 

इस समय मैं बहुत से विदेशी लोग भारत घूमने को आते हैं। इस मौसम में धान की फसल पक कर तैयार हो जाती है।इस समय में बादल कोमल धूप से मुस्कुराता हुआ नजर आता है।

हेमंत ऋतु के समय आसमान स्पष्ट और नीला दिखाई देता है। 

इस समय दिन छोटा और रात बड़ी होती है।हेमंत ऋतू के समय अनेक प्रकार के फूल खिलते हैं और अनेक प्रकार के मधुर फल भी मिलते हैं। हेमंत ऋतु में मनाए जाने वाले मुख्य त्योहार हैं:-दीपावली, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा, भाई दूज, गुरु नानक जयंती आदि।

6. शीत ऋतु– (माघ, फाल्गुन) Winter season in Hindi 

शीत ऋतु का आगमन शरद ऋतु के बाद होता है व बसंत ऋतु के आगमन पर समाप्त होता है। भारत में शीत ऋतु बहुत अधिक ठंडी होती है। शीत ऋतु माघ या फाल्गुन के नाम से भी जाना जाता है।

ठंडे मौसम के कारण सूर्य की किरणें धरती पर बहुत कम समय के लिए पड़ती है। जिसके कारण वातावरण ठंडा होने लगता है।

शीत ऋतु का समय नवंबर माह से फरवरी तक होता है। भारत में नवंबर माह में शुरू होने वाली ठंड दिसंबर के आते  बहुत ही अधिक बढ़ जाती है। शीत ऋतु में दिन प्रायः छोटे व रात लंबी होती है।

शीत ऋतु में सुबह के समय पेड़ पौधों की पत्तियों पर ओस की बूंदे रहती हैं जो मोतियों के समान लगती हैं। शीत ऋतु में मनाए जाने वाले त्योहार हैं:-मकर संक्रांति, क्रिस्मस, नया साल, गणतंत्र दिवस, बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है।

निष्कर्ष Conclusion

भारत में सभी ऋतु का अलग-अलग आनंद होता है, कभी भी कोई नहीं कह सकता कि कोई मैं समझता है, कोई बुरा। सभी भारतीय खुशी के साथ भारत के सभी मौसम का आनंद उठाते हैं। मुझे खुद पर गर्व है कि ऐसे महान देश भारत मैं जन्म ली हूं। जिसमें ऋतु का इतना सुंदर रंग रूप देखने को मिलता है।

आशा करती हूं आपको भारत में ऋतु के प्रकार पर निबंध पसंद आया होगा। इसी प्रकार से आपको कोई जानकारी प्राप्त करनी है तो हमारे साथ जुड़े रहिए।

धन्यवाद

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.