आज हम इस आर्टिकल में (Spring season Essay in Hindi) बसंत ऋतु पर निबंध लिखेंगे इसमें हम बसंत ऋतु का प्रस्तावना, महत्त्व, दृश्य, प्राणी जगत में इसका प्रभाव, बसंत ऋतु का स्वागत, फायदे और नुकसान के बारे में बताया है।
प्रस्तावना (बसंत ऋतु पर निबंध Spring season Essay in Hindi)
अनुक्रम
- 1 प्रस्तावना (बसंत ऋतु पर निबंध Spring season Essay in Hindi)
- 2 बसंत ऋतु का महत्व (Importance of spring season in Hindi)
- 3 बसंत ऋतु का स्वागत (welcome of spring season in Hindi)
- 4 बसंत ऋतु के लाभ और हानि Advantages and Disadvantages of Spring Season in Hindi
- 5 बसंत ऋतु के समय मनाए जाने वाले त्योहार spring festival
- 6 बसंत ऋतु पर 10 लाइन 10 Line on Spring season in hindi
- 7 निष्कर्ष Conclusion
बसंत ऋतु को चैत् और वैशाख के नाम से भी जाना जाता है। यह ऋतु सबसे सुहानी ऋतु में से एक होती है क्योंकि इस दिनों ना तो ज्यादा ठंड पड़ती है और ना ही ज्यादा गर्मी पड़ती है।
इसीलिए इस ऋतु को ऋतुओ का राजा कहा जाता है। इन दिनों प्रकृति में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलते हैं।बसंत ऋतु जीवन में बहुत सारी ख़ुशियाँ और राहत लेकर आती है।
बसंत ऋतु का महत्व (Importance of spring season in Hindi)
बसंत ऋतु बहुत ही सुहानी होती है। इस समय ना तो ज्यादा सर्दी होती है और ना ही ज्यादा गर्मी होती है।प्रत्येक व्यक्ति बाहर घूमने जाने का इच्छुक होता है। यह इस मीठी ऋतु की विशेषता होती है। बसंत ऋतु सदियों के मौसम के बाद और गर्मियों के मौसम से पहले मार्च, अप्रैल और मई के महीने में आती है।
कोयल, पक्षी गाना -गाना शुरू कर देते हैं सभी लोग मीठे आम खाकर आनंद लेते हैं। प्रकृति में सभी जगह फूलों की खुशबू भरी हुई होती है। क्योंकि इस ऋतु में फुल खिलना शुरू हो जाते हैं।
पेड़ों पर नए-नए पत्ते आना शुरू हो जाते हैं, आसमान में काले बादल छाए रहते हैं, कल कल करती नदियां बहती है। बसंत ऋतु भारत का सबसे लोकप्रिय मौसम है।
और पढ़ें: ग्रीष्म ऋतु पर निबंध
बसंत ऋतु का स्वागत (welcome of spring season in Hindi)
बसंत ऋतु के आगमन पर नए फसलें पकने लगती है। सरसों के पीले पीले फूल खिल खिलाकर खुशी व्यक्त करते हैं। सरोवर में कमल के फूल खिलकर इस तरह पानी को छुपा लेते हैं जैसे मनुष्य को संकेत देते हैं कि अपने मन को खोलकर हंसो और अपने सारे दुखों को मन में समेट लो।
आसमान में पक्षी किलकारी करते हुए बसंत ऋतु का स्वागत करते हैं। प्राणी जगत में इस् ऋतु के आगमन से उल्लास और उमंग का संचार होता है। पशु पक्षी जोश उत्साह से भर जाते हैं। कोयल अपनी मधुर स्वर से गीत गाती है जो पूरी जगत में गूंजता है।
मनुष्य का मन भी उमंग से भर कर नाचने लगती है। किसान अपनी फसलों को देख कर खुशी से भर जाता है। इस ऋतु का सबसे अच्छा प्रभाव मनुष्य के स्वास्थ्य पर पड़ता है। शरीर में नए रक्तचाप का संचार और स्वास्थ्य में उन्नति होती है।
बसंत ऋतु के लाभ और हानि Advantages and Disadvantages of Spring Season in Hindi
बसंत ऋतु के लाभ Advantages of spring Season in Hindi
यह ऋतु किसानों का होता है जब किसान अपनी फसल को काटकर अपने घर लाते हैं तो उन्हें राहत महसूस होती है। कवियों को कविताओं की रचना करने के लिए नई-नई कलाएं मिलती है और वे अच्छी अच्छी कविताओं की रचना करते हैं।इस मौसम में मस्तिष्क बहुत अधिक कलात्मक और अच्छे विचारों से भरा होता है।
बसंत ऋतु के मौसम से हानि Disadvantages of spring Season in Hindi
बसंत ऋतु के मौसम के कुछ हानियां भी हैं जैसे मौसम सर्दियों के मौसम के अंत में शुरू होता है और गर्मियों के शुरू होने से पहले आता है। जिस कारण यह मौसम बहुत अधिक संवेदनशील होता है।
बहुत से महामारी वाले रोग, सामान्य जुकाम, चेचक, चिकन पॉक्स, खसरा आदि होते हैं। इसीलिए लोगों को अपने स्वास्थ्य के लिए अतिरिक्त तैयारी करनी पड़ती है।
और पढ़ें: वर्षा ऋतु पर निबंध
बसंत ऋतु के समय मनाए जाने वाले त्योहार spring festival
बसंत ऋतु के समय होली, नवरात्रि गुड़ी पड़वा का त्यौहार मनाया जाता है।
बसंत ऋतु पर 10 लाइन 10 Line on Spring season in hindi
- बसंत ऋतु को चैत्र वैशाख के नाम से भी जाना जाता है।
- यह ऋतु सबसे सुहानी ऋतु होती है, क्योंकि इस दिन न ही ज्यादा ठंड पड़ती है और ना ही ज्यादा गर्मी।
- बसंत ऋतु को ऋतु का राजा कहा जाता है।
- बसंत ऋतु के समय प्रकृति में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलते हैं।
- बसंत ऋतु जीवन में बहुत सारी खुशियां और आनंद लेकर आती है।
- बसंत ऋतु सर्दियों के मौसम के बाद और गर्मियों के मौसम से पहले मार्च-अप्रैल और मई महीने में आती है।
- बसंत ऋतु के आगमन पर कोयल, पक्षी गाना गाना शुरू कर देते हैं। आकाश में बहुत सारे पक्षियों के चहचहाना की आवाज सुनाई देती है।
- बसंत ऋतु के आगमन से पेड़ पौधे पर नए नए पत्ते आना शुरू हो जाते हैं।
- बसंत ऋतु के आगमन से कवियों को कविताओं की नए-नए कलाएं मिलती है जिससे वह अच्छे अच्छी कविताओं की रचना करते हैं।
- इस मौसम में मस्तिष्क बहुत अधिक कलात्मक और अच्छे विचारों से भरा होता है।
निष्कर्ष Conclusion
बसंत ऋतु को सभी ऋतु का राजा कहते हैं। बसंत ऋतु के दौरान प्रकृति अपने सुंदर रूप में प्रकट होती है और हमें आनंद प्राप्त करती है। बसंत ऋतु का पूरी तरह से आनंद लेने के लिए, हमारे स्वास्थ्य की देखभाल पहले से ही करनी चाहिए। बसंत ऋतु ईश्वर का एक वरदान है और इसका लाभ हमें पूरा पूरा उठाना चाहिए।
यह था हमारा बसंत ऋतु पर निबंध यदि आपको हमारा निबंध अच्छा लगा है तो आप इसी तरह हम से जुड़ी रहिए।
धन्यवाद