ग्रीष्म ऋतु पर निबंध Summer Season Essay in Hindi (800W)

आज हम इस आर्टिकल में ग्रीष्म ऋतु पर निबंध (Summer Season Essay in Hindi) बताएंगे जिसमें हमने प्रस्तावना, महत्त्व, ग्रीष्म ऋतु का लाभ और हानि, ग्रीष्म ऋतु में गर्मी से बचने के उपाय, तथा ग्रीष्म ऋतु पर 10 लाइन के बारे में बताया है।

प्रस्तावना (ग्रीष्म ऋतु पर निबंध Summer Season Essay in Hindi)

ग्रीष्म ऋतु साल का सबसे गर्म मौसम है। यह 15 अप्रैल से शुरू होकर 15 जुलाई तक रहती है। ग्रीष्म ऋतु को ज्येष्ट  या आषाढ़ के नाम से भी जाना जाता है। ग्रीष्म ऋतु के दौरान दिन बड़े और रात छोटी होती है। इस मौसम में चलने वाली हवा को लू कहते हैं। नदियों, तालाबों, और झीलों आदि का पानी सुखकर कम होने लगता है।

ग्रीष्म ऋतु का महत्त्व Importance of Summer Season on in Hindi

ग्रीष्म ऋतु वर्ष का सबसे गर्म समय होता है हालांकि बच्चों के लिए बहुत ही रूचि पूर्णा और मनोरंजक मौसम है क्योंकि, उन्हें अपने मामा घर जाने को मिलता है, दोस्तों के साथ खेलने को मिलता है, आइसक्रीम खाने, लस्सी पीने, गन्ने पीने, पसंदीदा फल खाने का मौका मिलता है। गर्मी के मौसम में बच्चे स्कूल की छुट्टी का आनंद लेते हैं। ग्रीष्म ऋतु में गर्मी की वजह से लोग हल्के रंग के  कपड़े पहनते है।

और पढ़ें: वर्षा ऋतु पर निबंध

ग्रीष्म ऋतु के लाभ और हानी Advantages and Disadvantages of Summer Season in Hindi

ग्रीष्म ऋतु के लाभ Advantages of Summer Season in Hindi

साल का अधिक कर्म मौसम होने के बावजूद भी बच्चे इससे अधिक पसंद करते हैं क्योंकि इस दौरान उन्हें बहुत तरीके से मस्ती करने का तथा गर्मी की छुट्टी का आनंद लेने को मिलता है। गर्मी से मनुष्य के जीवन में बहुत अधिक लाभ भी होते है। यदि गर्मी  अच्छी पड़ती है तो बरसा भी अधिक होती  है।

ग्रीष्म ऋतु में गर्मी की वजह से विषैले कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। ग्रीष्म ऋतु गरीबों के लिए वरदान होती है क्योंकि वह जहां चाहे सो सकते हैं। ग्रीष्म ऋतु में आम, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, तरबूज, आदि खाने को मिलता है।

ग्रीष्म ऋतु से होने वाली हानियां Disadvantages of Summer Season in Hindi

ग्रीष्म ऋतु में गर्मी अधिक होने के कारण तालाब नदी झिलो का पानी सुख कर कम होने लगता है। गर्मी के कारण खेतों की जमीन कठोर हो जाती है जिससे खेती कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। सभी लोग गर्मी से बचने के लिए अपने घरों में कूलर, पँखा, एयर कंडीशनर लगाते हैं।

ग्रीष्म ऋतु में बहुत अधिक गर्मी के कारण लोग दोपहर को घर से निकलना बंद कर देते हैं। गर्मी में सभी का जीना बेहाल हो जाता है तभी बरसात की प्रतीक्षा करने लगते हैं। ग्रीष्म ऋतु में गरम तेज हवाएं चलती हैं जिसे लू कहते हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग को पानी की कमी, उच्च तापमान सूखे बिजली और अन्य आरामदायक संसाधनों की कमी से बहुत परेशानी होती है। ग्रीष्म ऋतु में गर्मी के कारण शरीर में पानी कम होने का खतरा बढ़ जाता है जिससे लू लग जाती है।

ग्रीष्म ऋतु में गर्मी से बचने के उपाय Ways to avoid summer heat in Hindi

ग्रीष्म ऋतु मे गर्मी से बचने के लिए हमने कुछ जबरदस्त तरीके बताए है:

  • हमेशा धूप में निकलते समय टोपी, स्कार्फ और् छाते  का इस्तेमाल करें।
  • दोपहर के समय ज्यादातर छायादार जगह या घर के अंदर रहने की कोशिश करें।
  • घर से निकलते समय ज्यादातर पानी पीकर निकला और थोड़ी थोड़ी देर में लिक्विड चीजें जैसे जूस, पानी आदि पीते रहे।
  • गर्मी में हमेशा हल्के रंग और ढीले ढाले कपड़े पहनना चाहिए।
  • गर्मी में चाय या कॉफी का सेवन जितना कम हो सके करें।
  • गर्मी में हल्का व कम प्रोटीन वाला भोजन करें ताकि हमारे शरीर में गरमी कम लगे ।
  • गर्मी से बचने के लिए अपने घरों में घड़े का पानी में नींबू या पुदीना डालकर पिए।
  • गर्मी के समय दोपहर के खाने में प्याज का सेवन करें।
  • गर्मी के समय हमें लैवकी, बेल, और आम का जूस पीना चाहिए।

ग्रीष्म ऋतु पर 10 लाइन 10 Line on Summer season in hindi

  1. ग्रीष्म ऋतु साल का सबसे गर्म मौसम है यह 15 अप्रैल से शुरू होकर 15 जुलाई तक रहती है।
  2. ग्रीष्म ऋतु के दौरान दिन बड़े और रात छोटे होते हैं।
  3. ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली हवा को लू कहते हैं।
  4. ग्रीष्म ऋतु वर्ष का सबसे गर्म मौसम होता है हालांकि यह बच्चों के लिए बहुत ही रूचि पूर्ण होता है ।क्योंकि, उन्हें अपने मामा घर जाने  को मिलता है, दोस्तों के साथ खेलने को मिलता है, आइसक्रीम खाने, लस्सी पीने, गन्ने पीने, पसंदीदा फल खाने का मौका मिलता है।
  5. ग्रीष्म ऋतु में गर्मी की वजह से नदियों, तालाबों, झीलों का पानी सुख कर कम होने लगता है।
  6. ग्रीष्म ऋतु में गर्मी की वजह से लोग हल्के रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं।
  7. ग्रीष्म ऋतु में आम, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, तरबूज, आदि खाने को मिलता है।
  8. ग्रीष्म ऋतु में गर्मी की वजह से खेतों की जमीन कठोर हो जाती है जिससे खेती कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है।
  9. सभी लोग गर्मी से बचने के लिए अपने घरों में कूलर, पंखा, एयर कंडीशनर लगाते हैं।
  10. ग्रीष्म ऋतु में दोपहर को गर्मी अधिक होने की वजह से लोग घर से निकलना बंद कर देते हैं।

निष्कर्ष Conclusion

ग्रीष्म ऋतु का मौसम सबसे गर्म होता है। हमें अपने स्वास्थ्य के बारे में ध्यान रखते हुए ग्रीष्म ऋतु में जितना कम हो सके खाना खाना चाहिए और थोड़े हल्के फुल्के खाना खाना चाहिए। ग्रीष्म ऋतु में हमें अपने घरों पर ही रहना चाहिए।

यह था हमारा ग्रीष्म ऋतु पर निबंध आशा करते हैं आपको अच्छा लगा होगा इस तरीके से सभी प्रकर् कि आपको जानकारी प्राप्त करनी है तो आप हमारे साथ जुड़े रहिए।

धन्यवाद

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.