शीत ऋतु पर निबंध Winter Season Essay in Hindi (600W)

हमने इस आर्टिकल में शीत ऋतु Winter Season Essay in Hindi पर निबंध लिखा है जिसमें प्रस्तावना, महत्व, मनाए जाने वाले त्योहार, लाभ और हानि 10 लाइन बताया है।

प्रस्तावना  (शीत ऋतु पर निबंध Winter Season Essay in Hindi)

शीत ऋतु का आगमन शरद ऋतु के बाद होता है व बसंत ऋतु के आगमन पर समाप्त होता है। भारत में शीत ऋतु बहुत अधिक ठंडी होती है। शीत ऋतु माघ या फाल्गुन के नाम से भी जाना जाता है।

ठंडे मौसम के कारण सूर्य की किरणें धरती पर बहुत कम समय के लिए पड़ती है। जिसके कारण वातावरण ठंडा होने लगता है।

शीत ऋतु का महत्व (Importance of Winter season in Hindi)

शीत ऋतु का समय नवंबर माह से फरवरी तक होता है। भारत में नवंबर माह में शुरू होने वाली ठंड दिसंबर के आते  बहुत ही अधिक बढ़ जाती है। शीत ऋतु में दिन प्रायः छोटे व रात लंबी होती है।

शीत ऋतु में सुबह के समय पेड़ पौधों की पत्तियों पर ओस की बूंदे रहती हैं जो मोतियों के समान लगती हैं।

अधिक ठंड होने के कारण धुन्ध,कोहरा हो जाता है जिसके कारण कुछ भी नहीं दिखाई देती है।

सर्दियों में पहाड़ बर्फ  के कारण ढक जाता है जो देखने में बहुत सुंदर लगते हैं और सूर्य उदय होने पर विभिन्न रंगों के फूल खिलते हैं जिनसे पर्यावरण अत्यधिक मन मोहक हो जाता है।

और पढ़ें:-शरद ऋतु पर निबंध

शीत ऋतु की विशेषता Characteristics of Winter Season

शीत ऋतु मैं अन्य दिनों की तुलना में अधिक परिवर्तन दिखाई देते हैं जैसे ठंडा मौसम, लंबी रातें, छोटे दिन, ठंडी हवा का चलना, घना कोहरा, धुंध, कम तापमान का चलना, बर्फ का गिरना आदि।

शीत ऋतु पर मनाए जाने वाले त्योहार Winter Festivals

मकर संक्रांति, क्रिस्मस, नया साल, गणतंत्र दिवस, बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है।

शीत ऋतु के लाभ और हानि Advantages and Disadvantages of Winter Season in Hindi

शीत ऋतु का लाभ Advantages and of Winter Season in Hindi

शीत ऋतु का मौसम सुबह टहलने के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इस ऋतु में अनेक गतिविधियाँ जैसे आइस स्केटिंग, आइस हॉकी आदि में भाग ले सकते हैं। सदियों में पाचन शक्ति मजबूत हो जाती है। जिससे हम अच्छा भोजन कर सकते हैं और अपना सेहत बना सकते हैं।

यह मौसम किसानों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस मौसम में खेती अच्छी होती है।

मौसम ने हमें अनेक प्रकार की सब्जियां मिलती है जैैसे पत्ता गोभी, फूल गोभी, मटर, मूली, गाजर, पालक और फलों में सेब, अंगूर, मुसम्मी से बाजार भरा हुआ।

यह मौसम बहुत ही सुहाना होता है इस मौसम में  बर्फ गिरता है  जिस कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

और पढ़ें:-बसंत ऋतु पर निबंध

शरद ऋतु का हानी Disadvantages of Winter Season in Hindi

शरद ऋतु के समय कड़ाके की ठंड होती है जिस कारण लोग अपने घरों में कंबल, स्वेटर, चादर, रजाई आदि का इस्तेमाल करते हैं और आग जला कर आग के सामने बैठे रहते हैं।

सुबह-सुबह कोहरा और धुंध छाया रहता है जिस कारण  से यातायात मैं परेशानी होती है। बड़ी गाड़ियां, हवाई जहाज, ट्रेन अपने टाइम पर नहीं पहुंच पाते हैं।

गरीबों के लिए शीत ऋतु बहुत ही कष्टदायक होता है क्योंकि उनके पास कंबल, स्वेटर,  रजाई, चादर आदि गर्म कपड़े खरीदने के लिए उनके पास पैसे नहीं होते हैं इसीलिए उन्हें आग जलाकर ही राहत का अनुभव करते हैं।

ठंड के मौसम में हमारे स्वास्थ्य के लिए हमें अच्छे खान-पान का ध्यान रखना पड़ता है।

तापमान कम होने के कारण हमारे शरीर और त्वचा में रूखापन हो जाती है जिसका भी हमें विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

शीत ऋतु पर 10 लाइन 10 Line on Winter season in Hindi

  1. शीत ऋतु का आगमन शरद ऋतु के बाद होता है व बसंत ऋतु के आगमन पर समाप्त होता है।
  2. भारत में शीत ऋतु बहुत अधिक ठंडी होती है।
  3. शीत ऋतु माघ या फाल्गुन के नाम से भी जाना जाता है।
  4. ठंडे मौसम के कारण सूर्य की किरणें धरती पर बहुत कम समय के लिए पड़ती है।
  5. शीत ऋतु में दिन प्रायः छोटे रात लंबी होती है।
  6. शीत ऋतु में सुबह के समय पेड़ पौधों के पत्तियों पर ओस की बूंदे पड़ी होती है जो ऐसा प्रतीत होती है मानो किसी ने उन पर मोती बिखेर दिए हो।
  7. सर्दियों में पहाड़ बर्फ के कारण ढंक जाता है जो देखने में बहुत ही सुंदर लगता है।
  8. अधिक ठंडा होने के कारण धुंध और कोहरा छाए रहता है जिस कारण कुछ भी दिखाई नहीं देता है।
  9. शीत ऋतु पर मकर संक्रांति, क्रिसमस, बसंत पंचमी, नया साल, और गणतंत्र दिवस का त्यौहार मनाया जाता है।
  10. यह रितु हमें जीवन में संघर्ष का सामना करने की प्रेणा देती है।

निष्कर्ष Conclusion

सर्दी का मौसम काफी ठंडा होता है इस ऋतु में सबको ताजा व सुंदर दिखाई देता है। यह रितु हमें जीवन में संघर्ष का सामना करने की प्रेणा देती है। शीत ऋतु से पहले शरद ऋतु में जीवन सामान्य रहता है। परंतु शीत ऋतु में अत्यधिक ठंड के कारण हमारा संघर्ष बढ़ जाता है। जिस प्रकार शीत ऋतु के बाद हमें बसंत ऋतु का आनंद मिलता है ठीक उसी प्रकार जीवन में संघर्ष करने पर हमें सफलता का आनंद  मिलता है। यही संदेश हमें शीत ऋतु देती है।

 धन्यवाद

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.