मेरा भारत महान निबंध Essay on Mera Bharat Mahan in Hindi

आज हम एक आर्टिकल में मेरा भारत महान पर निबंध (Essay on Mera Bharat Mahan in Hindi) लिखा है जो इस प्रकार है। यह निबंध स्कूल के बच्चों के लिए लघु रूप में 700 शब्दों में लिखा गया है।

मेरा भारत महान निबंध Essay on Mera Bharat Mahan (700 Words)

मेरे देश का नाम भारत है। इसे हिन्दुस्तान या इंडिया भी कहा जाता है। मेरा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। की जनसंख्या लगभग 130 करोड़ से भी ज्यादा है। मेरे देश मे सरकार लोगो द्वारा चुनी जाती है। यहां अनेक प्रकार के लोग रहते है। मेरा भारत में अनेक प्रकार की भाषाएं बोली जाती है।यहां सभी धर्म के लोग एक साथ मिलजुल कर रहते हैं। मेरे देश में सभी लोगों के लिए सामान कानून बनाए जाते हैं।

भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां अनेक प्रकार की सभ्यता और  संस्कृति पाए जाती है।जिसके कारण लोग यहां विदेश से भी घूमने आते है। मेरा भारत महान एक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर देश है। यहां सब को स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है। यहा जाती-पाती लिंग रूप आदि किसी प्रकार से भेद भाव नही होता है।

मेरा भारत महान में सभी को उन्नति करने के समान अधिकार प्राप्त है।भारत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। अशिक्षा, गरीबी, बेरोज़गारी आदि से लोग डट कर सामना कर रहे है। मेरे देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। यहां राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाया जाता है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में राष्ट्रीय त्योहार मनाया जाता है। 

भारत में लाखों देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। भले ही भारत में कई राज्य हैं, पूजा-पाठ करने का तरीका अलग-अलग है परन्तु हर भारतीय के मन में इश्वर के प्रति जो आस्था है उसमें एक बूंद भी भिन्नता नहीं है।

इसीलिए मैं अपने देश से बहुत प्यार करती हूँ और कहती हूँ – मेरा भारत महान। सचमुच हमारा भारत देश संसार का सर्वश्रेष्ठ देश है। अपनी भौगोलिक सांस्कृतिक विभिनताओ के कारण यहां विश्वभर में अनूठा है।

भारत के उत्तर दिशा में हिमालय पर्वत तथा दक्षिण दिशा में हिंद महासागर इसके चरण होते हैं। बर्फीली पहाड़ियां रेगिस्तान समतल मैदान हरी-भरी घाटियां समुद्र प्रदेश इन सब का नमूना हमारे भारत में देखने को मिलता है। यह सब देख कर ऐसा लगता है कि मानो इसे प्रकृति ने सजाया हो। संसार भर के जितने सारे मौसम होते हैं वह सब हमारे देश में देखने को मिलते हैं। सर्दी, गर्मी, बरसात यहां सभी तरह के मौसम होते हैं।

मेरा भारत महान में गंगा यमुना कृष्णा कावेरी जैसी नदियां यहां की पुण्य भूमि को सिंचति है। यहां  की भूमि में सोना चांदी कोयला आदि खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। भारत में सदा विश्व को शांति सत्य और अहिंसा की राह दिखाता है।

यहां अनेक महान पुरुष जन्म लिए  और विश्व को ज्ञान की राह दिखाई। यहां वेद उपन्यास रामायण महाभारत जैसे ग्रंथ की रचना हुई। मेरे भारत में वस्तु कला शिल्प कला और हस्तकला के उत्कृष्ट नमूने देखने को मिलते हैं।

मेरा भारत महान एक कृषि प्रधान देश है यहां पर अनेक प्रकार के अनाज का उत्पादन किया जाता है। आज भारत से दुनिया भर में अनाज निर्यात किए जाते हैं जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती हैं। अगर भारत के कृषि के बारे में बताया जाए तो दुनिया के टॉप 3 कृषि उत्पादन देशों में भारत का नाम भी गिना जाता है।

अब शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत बहुत आगे बढ़ चुका है। आज भारत में लगभग सभी प्रकार के एजुकेशनल कोर्सेज, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में मौजूद है। बाहर के देशों से भी आज भारत में विद्यार्थी शिक्षा लेने के लिए आने लगे हैं। इन्हीं इंस्टिट्यूट से पढ़कर आज दुनिया के सबसे बड़े आईटी कंपनियों में भारतीय छात्र अपना  और देश का नाम ऊंचा कर रहे हैं। तभी तो मैं कहता हूं मेरा देश महान।

अब भारत में औद्योगिक विकास की बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ सालों के अंदर पूरी दुनिया भर के बड़े व्यापारियों और आईटी कंपनियों ने भारत में बहुत ज्यादा निवेश किया है। दुनिया की छोटी से बड़ी सभी कंपनियां आज भारत में अपना ऑफिस खोल चुकी हैं। इससे साफ पता चलता है अब भारत एक आईटी हब और टेक्नोलॉजी हब बन चुका है।

मेरे महान देश भारत में आज सभी प्रकार के आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध है जिससे चिकित्सा क्षेत्र में हमारा देश बहुत आगे बढ़ चुका है। छोटे से बड़े सभी क्षेत्रों में सरकारी अस्पताल मौजूद है जिससे एक बेहतर चिकित्सा लोगों को मिल पा रही है। सरकार भी सभी मुख्य टीकाकरण घर-घर तक मुफ्त में पहुंचा रही है जिससे कि बड़े से बड़े महामारी को होने से रोका जा सके।

मेरा भारत विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी बहुत आगे है। यहां पर वैज्ञानिक नई नई प्रौद्योगिकी का आविष्कार कर रहे हैं। आज हमारी देश की पहुंच अंतरिक्ष तक हो गई है। आज भारत के कई प्रकार के सॅटॅलाइट पृथ्वी के चारों ओर घूम रहे हैं। 

अंत में मैं इतना कहना चाहती हूं।

सारे जहां से अच्छा हिंदू सीता हमारा
हम बुलबुले हैं इसकी यह गुलसिता हमारा

पढ़ें: मेरे सपनों का भारत निबंध

आशा करते हैं आपको मेरा भारत महान पर यह निबंध अच्छा लगा होगा।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.